जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में छात्रों और विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी ने किया प्रदर्शन

जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में छात्रों और विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान गांधी पार्क सिविल लाइन रहा छावनी में तब्दील

अयोध्या।शनिवार को नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर मंतर पर पिछले दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों पर हुए लाठी चार्ज और दंडात्मक कार्यवाही के खिलाफ शहर के गांधी पार्क सिविल लाइन पर छात्रों के साथ-साथ विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।इस मौके पर विरोध कर रहे छात्र-छात्राओं के अलावा विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन भी सौपा।विरोध प्रदर्शन करने वालों मे यूनिक वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले अजीत वर्मा के नेतृत्व में छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए नीट पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक पर कठोर कार्रवाई, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया, रोजगार के अवसर तथा सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग उठाई।धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों मेहनती युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।कहा कि सरकार को परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना चाहिए, ताकि युवाओं का विश्वास बहाल हो सके।कहा कि देश का युवा रोजगार और निष्पक्ष अवसर चाहता है, इसलिए सरकार को छात्र-युवा हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।धरना समाप्त होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।ज्ञापन में नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया लागू करने तथा शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि यदि छात्रों की जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।धरना-प्रदर्शन में अजीत वर्मा,राजकुमार वर्मा,आलोक वर्मा,राजेंद्र वर्मा,बृजेश, अमन पटेल,सुमित शर्मा,शुभम वर्मा ,आलोक वर्मा,अंशिका यादव, अंशिका वर्मा ,राज ,सचिन ,बलकरण कई सौ छात्र-छात्राए एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह के अराजकता ना पहले इसके लिए भी सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहा इस मौके पर सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज शर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट संजीव सिंह थानाध्यक्ष महिला थाना आशा शुक्ला के अलावा कई चौकी प्रभारी तथा पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *