कैंसर से पीड़ित सपा वरिष्ठ नेता को पूर्व सपा मंत्री तेज नारायण पांडे ने दिया चेक
अयोध्या।पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे वरिष्ठ नेता राम रंग यादव को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दी गई ₹500000 की आर्थिक सहायता देकर स्वस्थ होने की कामना की।इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज में या पार्टी में जब भी कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित होता है तो जिसको जैसी आवश्यकता होती है।उसकी मदद करते रहते हैं उन्होंने कहा यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि संवेदनाओं आत्म्यता और अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रति परिवार जैसा स्नेह रखने की भावना का सशक्त उदाहरण है।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की श्री राम रंग शीघ्र पूर्णतया स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय जीवन में लौटे प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ऐसे एक नेता है जो सरकार में ना रहते हुए भी अयोध्या विधानसभा में बिना किसी जाति धर्म या पार्टी को देखें बिना कैंसर जैसी बीमारी या अन्य किसी प्रकार की परेशानी से जूझ रहे बहुत से लोगों को अपने स्वयं के आर्थिक मदद से एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा दी गई मदद को घर-घर जाकर प्रदान किया है।आगे आवश्यकता पड़ने पर भी उन्होंने अपने पास से मदद करते हुए सभी के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं उन्होंने कहा अयोध्या विधानसभा की जनता उनके व्यवहार कुशलता एवं मेहनत को देखते हुए आने वाले 2027 की विधानसभा चुनाव में अयोध्या से इन्हें पूर्ण बहुमत से जीता कर उत्तर प्रदेश में श्री अखिलेश यादव की सरकार बनाएंगे जिससे प्रदेश में फिर से अमन चैन एवं तरक्की आ सके

