कोतवाली पुलिस ने पीड़ित के खाते मे वापस कराया ₹100000 रुपये
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने पीड़ित के खाते मे ₹100000 वापस कराकर सराहनीय कार्य किया।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या पंकज सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया गया था कि गलती से उसका ₹100000 दूसरे के खाते में चला गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अयोध्या पुलिस ने पीड़ित के खाते में ₹100000 वापस कराया।

