अयोध्या।(डा.आलोक श्रीवास्तव संवाददाता अयोध्या)
जिले के मिल्कीपुर के खंडासा थाना क्षेत्र में छुट्टे मवेशियों से फसल की रखवाली करने गए 22 वर्षीय धर्मेंद्र की छप्पर के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना खंडासा थाना अंतर्गत बरियारपुर गांव की है।जिले के
खंडासा थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में छुट्टा मवेशियों से खेत की रखवाली करने गए 22 वर्षीय युवक की तेज आंधी और तूफान के बीच शीशम के पेड़ के छप्पर के ऊपर गिर जाने के बाद छप्पर के नीचे दबकर मौत हो गई है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची खंडासा पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक खंडासा थाना अंतर्गत कदंई कला पुलिस चौकी क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी 22 वर्षीय युवक धर्मेंद्र कुमार पुत्र भदाई बीते गुरुवार की रात छुट्टा जानवरों से बचाव हेतु फसल की रखवाली करने के लिए अपने खेत गया हुआ था। खेत से थोड़ी दूर स्थित बरियारपुर माइनर के पास रखे छप्पर में तेज आंधी व बरसात के साथ पढ़ रहे ओलों से बचने के लिए धर्मेंद्र जाकर खड़ा हो गया था। इसी बीच एक सूखा शीशम का पेड़ अचानक तेज हवाओं के बीच छप्पर पर गिर गया। जिससे वह छप्पर के नीचे दब गया और उसकी वही मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह तक घर वापस न लौटने पर जब उसके परिजन उसे बुलाने खेत पर गए तो छप्पर के नीचे धर्मेंद्र को दबा देख गुहार लगाई। हल्ला गुहार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद धर्मेंद्र कुमार को छप्पर का मलबा हटाकर बाहर निकाला। किंतु युवक धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस व चौकी प्रभारी कदंई कला ब्रह्म दत्त पांडे को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे व घटना की छानबीन करते हुए युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

