गणेश वंदना के साथ नोएडा में रामलीला का भव्य आगाज, दिग्गजों की मौजूदगी में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा, 11 अक्टूबर। श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा की ओर से आयोजित रामलीला का शुभारंभ रविवार को भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। प्रथम दिन भगवान गणेश की वंदना और माता गौरा की स्तुति के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा परिसर भक्तिरस से सराबोर नजर आया।
रामलीला के शुभारंभ अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, कैप्टन विकास गुप्ता, विमला बाथम, वाई.पी. सिंह, गिरीश बत्रा और मधुसूदन दादू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। भगवान गणेश और माता गौरा की स्तुति के माध्यम से रामलीला के सफल आयोजन की मंगलकामना की गई। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम संयोजक मधुसूदन दादू, कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश शर्मा और स्वागत अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। समिति की ओर से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, टी.एन. गोविल, टी.एन. चौरसिया, सुशील भारद्वाज, संजय वाली, अल्पेश गर्ग, अतुल मित्तल, पंकज जिंदल, रमेश कुमार, विपिन बंसल, एस.के.एस. राणा, विनय शर्मा, अनुज गुप्ता, अनिल गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, सतनारायण गोयल, मित्रा शर्मा, राजीव अजमानी, संजय गोयल, रामरतन, केशव गंगल, पवन सिंह, महेंद्र कटारिया, मुकेश गर्ग, डॉ. एस.पी. जैन, राजीव गर्ग, डी.के. मित्तल, चित्तरंजन, मनीष अग्रवाल, विकास जैन, प्रमोद रंगा, चंद्रपाल सिंह, अखिलेश भदौरिया, मुकेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह, राहुल गौतम, पवन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, रामकुमार शर्मा, लोकेश कश्यप, नवीन पोरवाल, अमित पोरवाल, राहुल बाली, पुनीत शुक्ला, निखिल गुप्ता, विपिन मल्हण, पुष्कर शर्मा, ललित गुप्ता, रोहित श्रीवास्तव, कुलभूषण बाली, अरविंद कालरा, हरवीर यादव, वीरेश तिवारी, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, डिम्पल आनंद, चन्दगी राम यादव, विनोद शर्मा और प्रमोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
समिति ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान को मजबूत करते हैं। समिति ने नोएडा के नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से रामलीला के आगामी कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *