गोयल कैम्पस में चिकित्सा शिक्षकों, छात्र -छात्राओं ने विशाल रैली का आयोजन किया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ।गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल , अनौराकलां,लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभियान “आनंदी माँ –एक जीवन बचाओं” एवं “कैंसर मुक्त भारत यात्रा”के अन्तर्गत महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम (नारी आरोग्य ) का आयोजन किया गया । जिसके अन्तर्गत महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम पर चिकित्सा शिक्षकों द्वारा व्याख्यान एवं कॉलेज छात्राओं के मध्य पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया । व्याख्यान में मुख्य अतिथि “स्त्री वेलफेयर फ़ाउंडेशन” की अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी एवं उपाध्यक्ष खुशबू त्रिवेदी ने महिलाओं को स्वयं स्वस्थ रहने एवं अन्य महिलाओं को भी स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करने पर तथा महिलाओं में होने वाले “सर्वाईकल कैंसर” की रोकथाम हेतु टिकाकरण कराये जाने पर विशेष ध्यान दिये जाने के बारे में बताया । कार्यक्रम में डॉ ० जौली सक्सेना, एच०ओ०डी०, रस शास्त्र विभाग ने माताओं को अपने बच्चों के साथ साथ स्वयं के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने को बताया ।
डॉ० नीतिका गौतम, एच०ओ०डी०, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग ने महिलाओं के “वूमेन हेल्थ एवं हाईजीन” के अन्तर्गत बताया कि दिनचर्या-रात्रिचर्या एवं आहार विहार का पालन स्त्री स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, इसी क्रम में डॉ० रंजना राजपूत एच०ओ०डी० पंचकर्म विभाग ने “सर्वाईकल कैंसर” की रोकथाम हेतु टिकाकरण एवं जन्म के पश्चात टिकाकरण पर विशेष ध्यान रखने हेतु अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में छात्राओं ने भाषण देते हुए महिलाओं को स्वास्थ्य के जागरूक होने के लिए बताया तथा “नारी आरोग्यम” के विषय के अन्तर्गत ज्ञानवान एवं सुन्दर पोस्टर बनायें तथा टीकाकरण पर भी व्याख्यान दिया तथा उसके परिपालन का संकल्प लिया । कार्यक्रम में डॉ० माधवी दीक्षित, डॉ० अविधा,डॉ० मधुलिका ,डॉ० जयशीला, डॉ० जुही ,डॉ० अमृथा ,डॉ० गायत्री, डॉ० नीरजा,डॉ० शीतल, डॉ० वैशाली, डॉ० प्रिया पटेल आदि ने भाग लिया । कार्यक्रम का संयोजन एवं आयोजन प्रधानाचार्य प्रोफेसर अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव के देख रेख में डॉ० नौशान रज़ा, असिस्टेंट प्रोफेसर स्वास्थ्य वृत्त एवं लक्ष्मी बरनवाल, स्वस्थ्य वृत्त विभाग ने किया ।
महिला स्वास्थ्य हेतु एवं महिलाओं को “सर्वाईकल कैंसर” से मुक्त करने हेतु टिकाकरण किए जाने के लिए जागरूक करने हेतु गोयल कैम्पस में चिकित्सा शिक्षकों, छात्र -छात्राओं की विशाल रैली का आयोजन किया गया एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन कॉलेज के छात्र -छात्राओं द्वारा किया गया । नुक्कड़ नाटक में छात्र -छात्राओं द्वारा “सर्वाईकल कैंसर” के मुख्य कारण “HPV” वाइरस तथा कैंसर के लक्षण एवं महिलाओं के खान पान तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने पर ज़ोर दिया गया । नाटक के माध्यम से छात्र -छात्राओं ने महिलाओं को “सर्वाईकल कैंसर” मुक्त करने हेतु 16 वर्ष से पूर्व HPV वैक्सीन के दो टीके एवं 16 वर्ष से 45 वर्ष तक 3 टीके दिये जाने के लिए बताया ।
रैली मे प्रोफेसर अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव, डीन एकडमिक प्रोफेसर सुनील गुप्ता,प्रोफेसर सन्तोष अर्जुनागी, प्रोफेसर सुबोध अस्थाना, प्रोफेसर जौली सक्सेना,डॉ० अंकुर सक्सेना , डॉ ० राकेश प्रताप सिंह, डॉ० अतुल, डॉ० नरेन्द्र, डॉ० माधवी,डॉ० नीतिका, डॉ० जयाशीला,डॉ० नौशान, डॉ० संदीप आदि ने एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।

