जौनपुर सदर में सात संपर्क मार्गों का लोकार्पण जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को तेजी से पूरा करा रही सरकार : गिरीश चन्द्र यादव मा० राज्यमंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी ने सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं के तहत सात संपर्क मार्गों का निर्माण एवं नवनिर्माण कराया गया है, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और अधिक सुगम होने की उम्मीद है। लोकार्पित परियोजनाओं में खेतासराय–दीदारगंज मार्ग से जैगहों तक 0.55 किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग 19.77 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। वहीं गुरैनी–सोंगर मार्ग से यादव-प्रजापति बस्ती होते हुए गुरैनी मार्ग तक 0.50 किलोमीटर सड़क का निर्माण 14.80 लाख रुपये की लागत से कराया गया। इसके अलावा जपटापुर–भुड़कुडा पिच रोड से लपरी नहर तक 0.40 किलोमीटर संपर्क मार्ग का निर्माण 40.12 लाख रुपये की लागत से, मीरापुर–मुबारकपुर मार्ग से पूरा अंधरी गांव में राजीव यादव के घर तक 0.35 किलोमीटर सड़क का निर्माण 12.11 लाख रुपये की लागत से कराया गया। इसी क्रम में जौनपुर–खुटहन मार्ग से छतौरा तक 0.50 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का नवनिर्माण 15.70 लाख रुपये की लागत से तथा जौनपुर–खुटहन मार्ग पर मीरापुर पिच रोड से गुलालपुर तक 0.45 किलोमीटर सड़क का निर्माण 17.51 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया। वहीं कोइरीडीहा–मल्हनी मार्ग पर ग्राम सभा जर्गे पिच रोड से जर्सी में अरविन्द यादव के घर तक 0.37 किलोमीटर संपर्क मार्ग का नवनिर्माण 17.19 लाख रुपये की लागत से कराया गया। इस मौके पर मा० राज्यमंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को तेजी से पूरा कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुदृढ़ होने से स्थानीय लोगों के साथ किसानों और विद्यार्थियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। ————- जौनपुर 03 अगस्त, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-07 उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में विकास खण्ड सिकरारा तहसील- सदर जनपद-जौनपुर में एस0सी0एस0पी0 मद एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जागरूक किया गया जिसमें मा0 ब्लाक प्रमुख सिकरारा, मुख्य अतिथि संजय सिंह के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह (धीरू) एवं खण्ड विकास अधिकारी सिकरारा कृष्ण कुमार मिश्रा, एडीओ सहकारिता ब्रह्मजीत मिश्रा, एडीओ कृषि अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहें। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जौनपुर सतीष चन्द्र गुप्ता द्वारा विभाग में संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना/प्रधानमंत्री रोजगार योजना/माटीकला रोजगार योजना की विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी एवं श्री राम नवल चौहान, सहायक प्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, जौनपुर के द्वारा भी अपने विभाग की सभी योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया गया। इस क्रम में सभी अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि वर्तमान समय में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा निचले पायदान के परम्परागत बेरोजगार नवयुवक/नवयुवतियों को आगे बढ कर रोजगार की नयी पहल करनी चाहिए ताकि जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन हो सके यही सरकार की मंषा है, ‘‘हर हाथ में काम हो कोई बेरोजगार न रहे’’ तथा कई लाभ प्रद योजनाएं विभागो द्वारा संचालित किये जा रहे है जिनका लाभ सभी को मिल रहा है। कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एवं कार्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

जौनपुर सदर में सात संपर्क मार्गों का लोकार्पण

जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को तेजी से पूरा करा रही सरकार : गिरीश चन्द्र यादव

मा० राज्यमंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी ने सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं के तहत सात संपर्क मार्गों का निर्माण एवं नवनिर्माण कराया गया है, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और अधिक सुगम होने की उम्मीद है।

लोकार्पित परियोजनाओं में खेतासराय–दीदारगंज मार्ग से जैगहों तक 0.55 किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग 19.77 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। वहीं गुरैनी–सोंगर मार्ग से यादव-प्रजापति बस्ती होते हुए गुरैनी मार्ग तक 0.50 किलोमीटर सड़क का निर्माण 14.80 लाख रुपये की लागत से कराया गया।
इसके अलावा जपटापुर–भुड़कुडा पिच रोड से लपरी नहर तक 0.40 किलोमीटर संपर्क मार्ग का निर्माण 40.12 लाख रुपये की लागत से, मीरापुर–मुबारकपुर मार्ग से पूरा अंधरी गांव में राजीव यादव के घर तक 0.35 किलोमीटर सड़क का निर्माण 12.11 लाख रुपये की लागत से कराया गया। इसी क्रम में जौनपुर–खुटहन मार्ग से छतौरा तक 0.50 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का नवनिर्माण 15.70 लाख रुपये की लागत से तथा जौनपुर–खुटहन मार्ग पर मीरापुर पिच रोड से गुलालपुर तक 0.45 किलोमीटर सड़क का निर्माण 17.51 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया। वहीं कोइरीडीहा–मल्हनी मार्ग पर ग्राम सभा जर्गे पिच रोड से जर्सी में अरविन्द यादव के घर तक 0.37 किलोमीटर संपर्क मार्ग का नवनिर्माण 17.19 लाख रुपये की लागत से कराया गया।
इस मौके पर मा० राज्यमंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को तेजी से पूरा कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुदृढ़ होने से स्थानीय लोगों के साथ किसानों और विद्यार्थियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
————-
जौनपुर 03 अगस्त, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-07

उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में विकास खण्ड सिकरारा तहसील- सदर जनपद-जौनपुर में एस0सी0एस0पी0 मद एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जागरूक किया गया जिसमें मा0 ब्लाक प्रमुख सिकरारा, मुख्य अतिथि संजय सिंह के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को सम्बोधित किया गया।
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह (धीरू) एवं खण्ड विकास अधिकारी सिकरारा कृष्ण कुमार मिश्रा, एडीओ सहकारिता ब्रह्मजीत मिश्रा, एडीओ कृषि अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहें।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जौनपुर सतीष चन्द्र गुप्ता द्वारा विभाग में संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना/प्रधानमंत्री रोजगार योजना/माटीकला रोजगार योजना की विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी एवं श्री राम नवल चौहान, सहायक प्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, जौनपुर के द्वारा भी अपने विभाग की सभी योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया गया।
इस क्रम में सभी अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि वर्तमान समय में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा निचले पायदान के परम्परागत बेरोजगार नवयुवक/नवयुवतियों को आगे बढ कर रोजगार की नयी पहल करनी चाहिए ताकि जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन हो सके यही सरकार की मंषा है, ‘‘हर हाथ में काम हो कोई बेरोजगार न रहे’’ तथा कई लाभ प्रद योजनाएं विभागो द्वारा संचालित किये जा रहे है जिनका लाभ सभी को मिल रहा है। कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एवं कार्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *