ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने स्थाई समिति संबंधित पत्र सूचना निदेशक को सौंपा
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार,प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटेलाल, जिलाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष आर एल पाण्डेय लख़नऊ में सूचना निदेशक शिशिर सिंह से उनके कार्यालय में भेंट करने गए लेकिन हाथरस घटना की व्यस्तता के चलते मुलाक़ात नहीं हो सकी। सूचना निदेशक की अनुपस्थिति में उनके पी आर ओ पी एस मौर्या से मिलकर स्थाई समिति संबंधित पत्र दिया, जो सूचना निदेशक को हस्तगत हो जायेगा और उनका सभी जिलाधिकारियो को पत्र भी जारी हो जायेगा. इसके अलावा प्रदेश मान्यता समिति में प्रतिनिधित्व के लिए भी पत्रक दिया गया.

