ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा में आज द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन आईआईएमटी कॉलेज, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा पश्चिम क्षेत्र, उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी ने किया।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उन्होंने “एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” के संकल्प को लेकर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उनकी विचारधारा को साकार करते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का काम कर देश को अखण्ड भारत बनाने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा हुआ आज देश की सरकार राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाएं तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।
विशिष्ट अतिथि मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं और संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं समर्पण से संगठन निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है तथा आगामी कार्यक्रमों में भी सभी कार्यकर्ता पूर्ण सक्रियता के साथ सहभागिता सुनिश्चित करें।
सम्मेलन में जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गीता पंडित जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर अरुण प्रधान पवन बंसल वीरेन्द्र भाटी धर्मेन्द्र भाटी कर्मवीर आर्य अश्वनी गोयल चन्द्रमणि भारद्वाज विजय गौतम अशोक शर्मा सुजाता सिंह राजेश प्रधान वसुंधरा झा ज्योति सिंह गायत्री तिवारी महेश शर्मा संदीप शर्मा अर्पित तिवारी संतराम भाटी महेन्द्र नागर मनोज मावी भिखारी सिंह राजीव सिंघल गजेन्द्र वाल्मीकि संजीव शर्मा गीता सागर लोकेश त्यागी चेतन शर्मा हेमंत झा धीर राणा बॉबी शर्मा अमित पंडित आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

