ग्रेटर नोएडा में समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली गई भव्य कलश यात्रा, गुरु रविदास महाराज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
गौतमबुद्धनगर, 2 अगस्त 2026
भारतीय जनता पार्टी, गौतमबुद्धनगर द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती, गुरु पूर्णिमा एवं समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा मंडल के बीटा सेक्टर में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं के सम्मान के साथ सामाजिक समरसता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।
संत सम्मान कार्यक्रम के उपरांत निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन से समानता, सेवा, सद्भाव और मानवता का अमूल्य संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी से गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को अपनाकर समरस, संगठित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि समरसता संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का अभियान है। गुरु रविदास महाराज के विचार सामाजिक समरसता, समान अवसर और राष्ट्र सेवा की भावना को सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संतों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
कलश यात्रा ग्रेटर नोएडा मंडल से दनकौर मंडल एवं रबूपुरा मंडल के लिए रवाना हुई। यह यात्रा जनपद के सभी 11 मंडलों में भ्रमण कर सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश प्रसारित करेगी।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, वीरेन्द्र भाटी, धर्मेंद्र भाटी, सतेन्द्र नागर, सरदीप नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर, अश्वनी गोयल आर्य, महेश शर्मा, अर्पित तिवारी, गायत्री तिवारी, गीता सागर, मनोज मावी, गजेन्द्र वाल्मीकि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा सामाजिक समरसता, राष्ट्र सेवा एवं विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *