ग्रेटर नोएडा में समृद्धि सेवा समिति ने जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई दीपावली, वितरित की पूजन सामग्री और मिठाई

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर समृद्धि सेवा समिति की ओर से सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद परिवारों को दीपावली की खुशियां बांटी गईं। इस अवसर पर समिति की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दीया, बाती, सरसों का तेल और मिठाई वितरित की गई, ताकि वे भी पूरे उत्साह और उल्लास के साथ दीपावली का पर्व मना सकें।
समिति की इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद परिवारों तक पर्व की खुशियां पहुंचाना और उनके घरों में भी रोशनी एवं मिठास लाना रहा। इस सेवा कार्य के माध्यम से समिति ने सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और मानवता का संदेश दिया।
समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार दीपावली की खुशियों से वंचित न रहे। सेवा और सहयोग की भावना ही हमारी समिति का मुख्य उद्देश्य है। हम चाहते हैं कि समाज में प्रेम, भाईचारे और मानवता की भावना मजबूत हो तथा हर व्यक्ति त्योहार की खुशियों में शामिल हो सके।
समृद्धि सेवा समिति की इस पहल की भावना समाज के प्रति जिम्मेदारी और जरूरतमंदों की सहायता के संकल्प को दर्शाती है। समिति ने भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *