जनपद आगमन पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
सुलतानपुर । नगर क्षेत्र के बलवंता मंदिर में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राय का भव्य स्वागत किया कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विशेश्वर राय ने कहा भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन हैं यह श्रामिकों के पीड़ा को संवेदनशीलता के साथ जानता हैं आगरा में 20 अक्टूबर को सम्पन्न हुए 175 वी कार्य समिति बैठक में संघ 22 नवंबर से लेकर 26 नवंबर तक सूबे की राजधानी में बड़ा आंदोलन किया जाना सुनिश्चित किया हैं सोनभद्र के चुरक सीमेंट में लगभग तीन सौ श्रमिकों निकाल दिया जो भुखमरी के कगार पर हैं फैक्ट्री बंद हो गई उनका सेटलमेंट नहीं हुआ भारतीय मजदूर संघ ने इसके लिए भरपूर प्रयास किया सरकार में बैठे लोगों ने अभी तक अनसुना कर रखा हैं । दैनिक वेतन भोगी एवं सफाई कर्मचारियों के संगठन का निर्माण कार्य बी० एम० एस० का बैकों में खाता खोलने कार्य आगामी प्रदेश अधिवेशन में संख्या बल में सहभागिता संगठन विस्तार एंव सदस्यता पर जोर एवं धन संग्रह का कार्य। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश शुक्ला विभाग प्रमुख, दीपक मिश्रा जिलाध्यक्ष, शशांक मोहन शुक्ला जिलामंत्री, प्रेमचन्द श्रीवास्तव, नरेन्द्र मिश्रा, रंजना शर्मा, संगीता पांडेय, डा० संतोष श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, हरिविन्द्र सिंह समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

