जनपद भदोही के एग्री जंक्शन किसान सेवा केंद्र परऊपुर में इफको नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी तरल पर आधारित क्षेत्र दिवस सह कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इफको डेलीगेट भदोही श्री विजय बहादुर सिंह जी थे । महोदय द्वारा कृषकों को नैनो डीएपी के अधिक से अधिक प्रयोग के लिए सलाह दी गई।
कार्यक्रम में लखनऊ से आए इफको उपमहाप्रबंधक श्री एस.के.वर्मा जी द्वारा नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी एवं इफको के अन्य उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और किसानो को सलाह दी गई की आगामी रबी सीजन में सभी फसलों पर इफको नैनो डीएपी से 5 मिलीलीटर प्रति किलोग्राम की दर से बीज को शोधित कर बुवाई करे एवं दानेदार डीएपी की मात्रा आधी प्रयोग करे ।
कार्यक्रम में कृषि सलाहकार श्री रामेश्वर सिंह प्रप्रोत्र शहीद श्री झूरी सिंह के द्वारा किसानो को कृषि के बारे में जानकारी दी गई एवं नैनो उर्वरकों का प्रयोग अधिक से अधिक करे इसके लिए कृषकों को प्रोत्साहित किया गया।
इफको क्षेत्र अधिकारी भदोही श्री विमल कुमार जायसवाल द्वारा उपस्थित सभी किसानो को नैनो उर्वरकों के साथ ड्रोन के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में 100 से अधिक किसानो ने प्रतिभाग किया एवं सभी कृषकों को नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रक्षेत्र प्रदर्शन का भी भ्रमण कराया गया ।

