जानलेवा हमले के बाद पूर्व चेयरमैन ने हत्या की आंशका जताया  

जानलेवा हमले के बाद पूर्व चेयरमैन ने हत्या की आंशका जताया
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पिन्ड्रा निवासी पूर्व चेयरमैन माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग उ०प्र० प्रोफे० (डॉ०) आशाराम ने पत्रकारों से बात करते हुए मंगलवार को कहा कि बीते 12 सितम्बर   को राज्यमंत्री के साजिश से उनपर जानलेवा हमला कराया गया लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और मेडिकल तक नहीं कराया। पुलिस कहती है कि राज्यमंत्री का नाम तहरीर से निकालने पर ही मुकदमा दर्ज होगा। ऐसी हालत में उनकी हत्या की जा सकती है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद थानाध्यक्ष, जफराबाद पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी  से दो बार मिलकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला। राज्यमंत्री के आगे प्रशासन बौना सबित हो रहा है। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि वे 12 सितम्बर   सुबह 6 बजे को वे मार्निंग वाक कर रहे थे तभी जफराबाद थाना के ग्राम पंचायत प्रावि० पिन्ड्रा के सामने पड़ोसी मुन्ना लाल यादव पुत्र स्व० राम सकल ग्राम पिंडरा द्वारा उनपर जानलेवा हमला कर बुरी तरह पीटा गया और उसने कहा कि पूर्व मे पंजीकृत मुकदमा वापस लेने की धमकी देते हुए कहा गया कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिये तो जान से मार दूंगा। मौके पर आनन्दमणि सुनील व अन्य कई लोग पहुंच कर बीच बचाव किया। घटना की सूचना थाने को दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गयी। इस कुकृत्य के पीछे साजिश करने में गिरीश चन्द यादव पुत्र स्व० सवधू यादव ग्राम समसपुर पनियरियाँ थाना सरायख्वाजा जो वर्तमान प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री है ! दूसरी साजिश कर्ता रीता यादव एसएसआई सोनभद्र उत्तर प्रदेश जो की मुन्नालाल की चचेरी बहन है! उनके सह बल पर मेरे ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। क्योंकि कि मेरे द्वारा पंजीकृत मुकदमें में उनको भी अभियुक्त बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *