श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में थाना सिरसिया में आयोजित समाधान दिवसध्थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवसध्थाना दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण की कार्यवाही करें तथा फरियादियों के साथ नम्र व्यवहार भी किया जाए। उन्होने कहा कि भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों का राजस्व एवं पुलिस की टीम मौके पर जाकर निस्तारण करें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता द्वारा प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेकर तुरंत मौके पर जाकर प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करें और उसकी शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को फोन आदि के माध्यम से सूचित भी किया जाए, ताकि शासन के निर्देशानुसार जीरो टालरेंस नीति के तहत लोगों को न्याय दिलाया जा सके।
कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राएं 25 अगस्त से पूर्व अपने आवेदन पत्रों का नवीनीकरण करायें
श्रावस्ती। जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में छात्रवृत्ति योजनांतर्गत कक्षा 10 व 12 (नवीनीकरण) के छात्रों द्वारा 11 से 25 अगस्त 2026 तक छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ऑनलाइन आवेदन किए जाने हेतु तिथि निर्धारित की गई है तथा 29 सितंबर 2026 से 05 अक्टूबर 2026 तक छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति की धनराशि उनके आधार लिंक बैंक खातों अंतरित की जाएगी। कक्षा 10 एवं 12 में अध्ययनरत (नवीनीकरण) के छात्र/छात्रायें 25 अगस्त 2026 से पूर्व अपने आवेदन पत्रों का नवीनीकरण करा लें, ताकि उनको 02 अक्टूबर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी कर कमलों द्वारा छात्रवृत्ति धनराशि का भुगतान उनके आधार सीडेड बैंक खाता में अंतरित किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध श्रावस्ती पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी’ के निर्देशन में जनपद श्रावस्ती पुलिस द्वारा महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं एवं ’मिशन शक्ति-5.0 के द्वितीय फेज’ के अंतर्गत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, जघन्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न अभियानों एवं कार्यवाहियों के माध्यम से उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है। महिला संबंधी जघन्य अपराधों में अपराधियों को कठोर दंड दिलाने के उद्देश्य से ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस की सशक्त विवेचना, गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य संकलन एवं प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप हत्या, पॉक्सो, बलात्कार, छेड़खानी एवं दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराधों में अभियुक्तों को कठोर सजा दिलाई गई। इस प्रकार कुल 24 मुकदमों में 36 अभियुक्तों को मा0 न्यायालय से सजा दिलाने में श्रावस्ती पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। मिशन शक्ति-5.0 के द्वितीय फेज के अंतर्गत 324 बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित किये गये इस दौरान जनपद में 13,636 महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया। एंटी रोमियो टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, विद्यालयों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित भ्रमण एवं चेकिंग करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई तथा आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई की गई। कार्यवाही में जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 113 अभियोगों में 211 शोहदों/मनचलों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 6096 शोहदों/मनचलों के विरूद्ध 126/135/170 बीएनएसएस में पाबंद कराया गया इसके अतिरिक्त 129 बीएनएसएस में 346 शोहदों/मनचलों को पाबंद कराया गया व 06 शोहदों/मनचलों के विरूद्ध गुण्डा की कार्यवाही की गयी।

