जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उ0प्र0 शासन के पद पर स्थानांतरण के उपरांत भावुक होकर जनपदवासियों, माननीय जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं एवं पत्रकार बंधुओं सहित सभी को अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग, प्रेम एवं स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उ0प्र0 शासन के पद पर स्थानांतरण के उपरांत भावुक होकर जनपदवासियों, माननीय जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं एवं पत्रकार बंधुओं सहित सभी को अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग, प्रेम एवं स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि विगत डेढ़ वर्षों से माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से जनपद जौनपुर में जिलाधिकारी के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ, जो अत्यंत चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ सीखने वाला अनुभव भी रहा। जनहित में किए गए सभी कार्य जनपदवासियों एवं संबंधित अधिकारियों के सहयोग से ही संभव हो सके। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए प्रत्येक समस्या के समाधान का निरंतर प्रयास किया गया।

अपने कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद के समग्र विकास हेतु विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी कार्य किए गए। आर्थिक उन्नयन के लिए बैंक अधिकारियों के सहयोग से सीडी रेशियो में वृद्धि की गई। युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, बार संघ के अधिवक्ताओं के सहयोग से राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के साथ-साथ वर्षों से लंबित मामलों का भी सफल समाधान कराया गया।

उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धियां सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं।

आज उन्होंने जिलाधिकारी पद का चार्ज मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया को सौंप दिया। इस अवसर पर उन्होंने जिलाधिकारी न्यायालय में जाकर न्याय की कुर्सी को नमन किया तथा न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने सभी से न्याय के मार्ग पर चलने की अपील भी की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *