जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए तथा सभी अभिलेख निर्धारित मानकों के अनुरूप अद्यतन रखे जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी उपकरणों के रखरखाव एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

————-
जौनपुर, 21 जुलाई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या 02

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सुश्री अनीता ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ के पत्र के क्रम में हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई, 2026 से बढ़ाकर, 24 जुलाई, 2026 कर दी गयी है। हज-2027 हेतु इच्छुक हज आवेदक वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन हज आवेदन शीघ्र कर लें। जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है, व ऑनलाइन आवेदन किन्हीं कारणों से पूर्ण नहीं किया है वह भी आवेदन को निर्धारित अवधि में पूर्ण कर लें, अन्यथा वह हज-2027 में आवेदन से वंचित रह जाएंगे। जिनका भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुआ है वह तत्काल संबंधित पासपोर्ट कार्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त कर लें, ताकि हज-2027 हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 24 जुलाई, 2026 से पूर्व आवेदन पूर्ण कर सके।
यह भी अवगत कराना है कि हज यात्रियों के चयन हेतु ऑनलाइन कुर्रा (डिजिटल रैण्डम सेलेक्शन) 30 जुलाई, 2026 को हज हाउस मुम्बई में किया जायेगा। चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी व एस०एम०एस० के माध्यम से सूचित किया जाएगा। सभी चयनित हज यात्रियों को अग्रिम धनराशि रू0 1,52,300 दिनांक 10 अगस्त, 2026 तक हज कमेटी ऑफ इण्डिया के खाते में जमा करनी होगी।
हज-2027 में हज यात्रा पर जाने वाले इच्छुक हज यात्रियों उपरोक्तानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
———–
जौनपुर, 21 जुलाई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या 03

मा० राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण

माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश जी के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कुँवर अनुपम सिंह द्वारा कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, वीआईपी आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, मंच, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आगंतुकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *