जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों/पटलों का अवलोकन किया गया।

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों/पटलों का अवलोकन किया गया।

इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों के रख-रखाव, कार्य प्रणाली, लंबित प्रकरणों एवं जनहित से जुड़े मामलों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने नजारत कक्ष का निरीक्षण करते हुए संबंधित एआरके बाबू से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही एलआरसी से वेतन भुगतान की समयबद्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस कक्ष, अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम), न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), भूमि राजस्व अनुभाग, उप जिलाधिकारी न्यायालय सदर, नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लीगल एड क्लिनिक, तहसील विधिक सेवा समिति, रजिस्ट्रार कानूनगो, भूलेख अनुभाग, आपदा प्रबंधन कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, उप जिलाधिकारी सदर कार्यालय तथा जनगणना कार्यालय का भी अवलोकन किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि कलेक्ट्रेट परिसर में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाया जाए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
—————-
जौनपुर 06 मई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन0 की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना के संबंध में मीडिया प्रतिनिधिगण के साथ प्रेस वार्ता संपन्न हुई।
इस दौरान उन्होंने अवगत कराया कि भारत की जनगणना 2027 से संबंधित समस्त कार्य विशेष रूप से प्रथम चरण में संचालित हो रहे हैं जिसमें सभी विभागीय अधिकारियों को अलग-अलग निर्धारित तिथियो में स्व-गणना स्वयं भी करनी है तथा विभाग से संबंधित समस्त लोगों को भी कराना है।
स्व-गणना की प्रक्रिया 07 मई 2026 से प्रारंभ होकर 21 मई 2026 तक लगातार चलेगा जिसके अंतर्गत https://se.census.gov.in/ लिंक ओपन करने पर जनगणना से संबंधित 33 बिंदुओं पर सूचना मांगी जाएगी, डिजिटल माध्यम से एक बार सूचना भर देने पर बार-बार आपको सूचना देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जनपद स्तर पर अलग-अलग विभागों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं जिसमे उन्हे स्व गणना हेतु विशेष अभियान चालाना है।
इस दौरान उन्होंने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधिगण को स्व-गणना के कार्यों के व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा लोगों को इसके संबंध में जागरूक करने की अपील भी की जिससे जनपदवासियो को स्व-गणना में शत प्रतिशत प्रतिभाग कराया जा सके। उन्होंने कहा कि स्व गणना अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है।
जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा ने बताया कि स्वगणना हेतु संबंधित पोर्टल https://se.census.gov.in/ का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाना है और सावधानीपूर्वक उसमें दिए गए सभी प्रश्नों का उत्तर सटीकता से भरा जाना है। सबमिट करने से पूर्व सभी डाटा को अवश्य जांच लें तथा अंतिम रूप से सबमिट करने के उपरांत प्राप्त एसई-आईडी नंबर को संरक्षित कर रख लें।
इस दौरान स्व गणना करने की प्रक्रिया के बारे में पोर्टल संबंधित प्रशिक्षण लॉगिन करना प्रारंभिक पंजीकरण सत्यापन एवं स्थान की पहचान डाटा दर्ज करने की विधि इत्यादि के संदर्भ में जनगणना निदेशालय के प्रतिनिधि युवराज गर्ग द्वारा जानकारी दिया गया।
इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सांख्यिकीय अन्वेषक युवराज गर्ग सहित प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
—————
जौनपुर 06 मई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के द्वारा आज जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या, दवाओं की उपलब्धता, पोषण पुनर्वास केंद्र, चिकित्सकों की उपस्थिति आदि के संबंध मे विस्तृत जानकारी ली और निर्देश दिया कि पोषण पुनर्वास केंद्र में समय पर बच्चों को दवा तथा अन्य न्यूट्रिएंट्स सप्लीमेंट उपलब्ध कराया जाए, डॉक्टर नियमित रूप से उपलब्ध रहे, हीट स्ट्रोक के संबंध में बचाव हेतु हिंदी में पोस्टर लगाया जाए जिससे आम जनमानस इसके संबंध में जागरूक हो सके। निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गई तथा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने अस्पताल में नियमित रूप से साफ सफाई और चादर बदलने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, समय पर उपचार एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा भर्ती मरीजों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *