जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. ने कार्यालय खडं विकास अधिकारी सिकरारा में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। 

मा० भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. ने कार्यालय खडं विकास अधिकारी सिकरारा में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।

 

उन्होंने मतदान केंद्र पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उप

स्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *