जौनपुर: इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क कर लाभ उठाएं वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जनपद न्यायालय परिसर स्थित 20 दुकानों/प्रतिष्ठानों की सार्वजनिक नीलामी 21 मार्च 2025 अपरान्ह् 02.00 बजे परिसर स्थित सभागार में की जायेगी

जौनपुर 12 मार्च, 2025 (सू0वि0)-अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय/अध्यक्ष, नीलामी समिति जनपद न्यायालय मो0 शारिक सिद्दिकी ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जनपद न्यायालय परिसर स्थित 20 दुकानों/प्रतिष्ठानों की सार्वजनिक नीलामी 21 मार्च 2025 अपरान्ह् 02.00 बजे परिसर स्थित सभागार में की जायेगी।
दुकानों/प्रतिष्ठानों जैसे कैण्टीन नंबर-1, 2, कैण्टीन न्याय भवन, पान शॉप-1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, फोटोस्टेट शाप नया भवन, चरबन शॉप नया भवन, चरबन शॉप दक्षिणी, फल शाप नया भवन, फल शाप उत्तरी, स्टेशनरी शाप नया भवन, स्टेशनरी शाप उत्तरी, स्टेशनरी शाप दक्षिणी, गुनटी टाफी बिस्कुट, वाहन स्टैण्ड डी0एम0 आवास गेट की नीलामी 21 मार्च 2025 को अपरान्ह् 02.00 बजे परिसर सभागार में की जायेगी।
इच्छुक व्यक्ति/ठेकेदार नीलामी की शर्तो के तहत भाग ले सकते है। प्रतिभागी को 20 मार्च 2025 को सायं 04.00 बजे तक धरोहर/प्रतिभूति की धनराशि नकद रोकड़ के रुप में नजारत अनुभाग में जमा करना अनिवार्य होगा। नीलामी सम्बन्धी विवरण एनआईसी की वेबसाइट, नोटिस बोर्ड जनपद न्यायालय, जिला पंचायत, नगर पालिका परिषद, जिला चिकित्सालय, कलेक्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड आदि पर देखा जा सकता है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दीवानी न्यायालय के नजारत अनुभाग से सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *