*जौनपुर डिपो की बसों में यात्रियों की सुविधा हेतु फर्स्ट एड बॉक्स एवं ओआरएस घोल उपलब्ध*
जौनपुर, 25 मई 2026 — शासन के निर्देशानुसार बढ़ती गर्मी एवं हीट वेव की परिस्थितियों के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, जौनपुर डिपो द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, जौनपुर डिपो ममता चौबे ने अवगत कराया कि डिपो से संचालित बसों में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स, ओआरएस घोल उपलब्ध कराए गए हैं। बसों पर कार्यरत परिचालकों को फर्स्ट एड बॉक्स भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे यात्रा के दौरान आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया जा सके।
परिवहन निगम द्वारा गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे यात्रा के दौरान आमजन को राहत एवं आवश्यक सहायता मिल सके।

