जौनपुर में भव्य समारोहः शिक्षामित्रों को मिला सम्मान और बढ़ा मानदेय
शिक्षामित्रों की मेहनत को मिला सम्मान
जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम के शुभारंभ हेतु भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव जी, विशिष्ट अतिथि मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी, मा0 एमएलसी श्री बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’, जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ0 अजय सिंह, नवागत जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन0, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान सेल्फी पॉइंट पर सभी माननीय जनप्रतिनिधीगण तथा अधिकारीगण द्वारा अपनी सेल्फी भी ली गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल जी के द्वारा सभी अतिथिगण का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।
इस अवसर पर लखनऊ से आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया तथा मा0 मुख्यमंत्रीजी के उद्बोधन को सुना गया।
इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान अतिथिगण द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई।
इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री जी ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने सभी शिक्षामित्रों को मानदेय बढ़ने पर शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा कि हमें अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में प्रयोग करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आपके द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी तथा प्रमुखता से की गई इस मांग को शासन ने स्वीकार किया तथा इसके साथ ही चिकित्सकीय कैशलेस सुविधा से भी आप लोगों को जोड़ा जा रहा है जिसके लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
माननीय सांसद राज्यसभा ने कहा कि आज का दिन शिक्षामित्र के लिए महत्वपूर्ण दिन है, आज का दिन आपको सम्मानित करने का दिन है, शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। डीबीटी के माध्यम से वर्तमान में पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है। इसके साथ ही उन्होंने सभी शिक्षामित्र को मानदेय बढ़ने पर शुभकामनाएं दी।
मा0 एमएलसी श्री बृजेश सिंह ’’प्रिन्सू’’ जी ने कहा कि शिक्षा मित्रों की भूमिका प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में बेहद अहम है और सरकार उनके हितों के संरक्षण व विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
नवागत जिलाधिकारी ने सभी शिक्षामित्रों को शुभकामनाएं दी।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही आठ शिक्षामित्रों सत्यनारायण गौड़, प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट विद्यालय भरतपुर सिकरारा, बिहारी लाल प्राथमिक विद्यालय मिर्चा करंजाकला, राम प्रसाद यादव उच्चतर प्राथमिक विद्यालय खुशहुपुर, शेषमा सिंह पीएम श्री विद्यालय डालूपुर महराजगंज, शैल प्रजापति क0 वि0 ईशापुर, मंजू श्रीवास्तव पीएम श्री विद्यालय कोहड़ा, संदीप कुमार पीएस तियरी करंजाकला, राजेश कुमार तिवरानख़ास रामनगर को प्रतीकात्मक रूप से रु0 18,000 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा बढ़े हुए मानदेय का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षामित्र सुमन यादव शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय कुरेथू, चांदनी राय प्राथमिक विद्यालय ससौडा, मो0 अब्बास प्रा0 वि0 नैनसंड, मीना सिंह प्राथमिक विद्यालय मैरादखान आदि द्वारा मानदेय बढ़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नुपूर श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानन्द झा, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, संबंधित अधिकारीगण, शिक्षकगण, मीडिया प्रतिनिधि, शिक्षामित्र सहित अन्य उपस्थित रहे।
———–
जिला सू
चना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

