जौनपुर में शादी समारोह के दौरान बैग काटकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी :उत्सव मोटल के गेट पर हुआ वारदात:पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जॉच में जुटी

जौनपुर में शादी समारोह के दौरान बैग काटकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी :उत्सव मोटल के गेट पर हुआ वारदात:पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जॉच में जुटी
देश की उपासना ब्यूरो विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर। लाइन बाजार थाना अंतर्गत वाजिदपुर तिराहे स्थित उत्सव मोटल में दिनांक 1 मई 2026 को आई बारात में की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह के दौरान अज्ञात चोरों ने बैग काटकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। घटना गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के निवासी आकाश सेठ के साथ हुई, जिन्होंने मामले की शिकायत लाइन बाजार पुलिस से की है।
पीड़ित आकाश सेठ के अनुसार, उनके भाई अभिषेक सेठ की शादी 01/02 मई 2026 की रात उत्सव मोटल, वाजिदपुर तिराहा में आयोजित थी। रात करीब 11 बजे से 12 बजे के बीच बारात जब होटल के मुख्य द्वार पर पहुंची और स्वागत कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान यह घटना हुई।
आकाश सेठ ने बताया कि उन्होंने एक पिट्ठू बैग अपनी पीठ पर टांगा हुआ था, जिसमें शादी से संबंधित कीमती जेवर और नकदी रखी हुई थी। बैग में सोने का हार, एक पीस, सोने का आभूषण ,पायल समेत अन्य आभूषण और करीब 2.35 लाख रुपये नकद मौजूद थे।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने बैग को पीछे से ब्लेड या किसी धारदार वस्तु से काट दिया और सारा सामान निकालकर फरार हो गए। जब आकाश सेठ अंदर पहुंचे और बैग उतारकर देखा तो उसमें रखा पूरा सामान गायब था।
घटना के बाद काफी देर तक आसपास खोजबीन की गई, लेकिन चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने संबंधित थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई और सामान की बरामदगी की मांग की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया जा सका है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चौकी टीडी कॉलेज प्रभारी अरविन्द यादव को मामले की विवेचना दी गई है, विवेचना जारी है। कोई प्रगति अभी तक नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *