“*ज्येष्ठ माह में जी.एस. सोशल संस्था द्वारा भजन कीर्तन औऱ विशाल भंडारे का आयोजन* “
*ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ ज्येष्ठ माह के दूसरे शनिवार (दिनांक 09/05/26) को *संस्था जी.एस. सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी, लखनऊ* के द्वारा और आपके सहयोग से मनपूर्णा मंदिर, निकट कोठारी बंधु पार्क, राजाजीपुरम,लखनऊ में भजन-कीर्तन तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने भजन कीर्तन गाकर आनंद की अनुभूति की औऱ प्रसाद वितरण में साथ दिया और प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद श्री अनूप कमल सक्सेना औऱ श्री शिव पाल सावरिया (पूर्व पार्षद)द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक प्रज्वलित करने के साथ हुआ, सभी सम्मानित लोगों का सम्मान संस्था जी.एस ग्रुप के श्री आलोक मिश्रा (उपाध्यक्ष-जी.एस. ग्रुप)द्वारा हुआ। श्री आलोक मिश्रा (उपाध्यक्ष-जी.एस. ग्रुप)द्वारा श्री अनूप कमल सक्सेना (पार्षद)
और श्री शिवपाल सांवरिया (पूर्व पार्षद) को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया और व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री विकास सक्सेना औऱ श्री रमेश शुक्ला(व्यापार मंडल-संरक्षक) का स्वागत
श्री आलोक मिश्रा द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर किया गया और श्रीमती शुभा श्रीवास्तव(उपाध्यक्ष) ने श्रीमती बीना गुप्ता,(पूर्व पार्षद)का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया और मनपूर्णा मंदिर प्रांगण में उपस्थिति संस्था जी.एस सोशल ग्रुप की ओर से सर्वश्री अनूपकमल सक्सेना (पार्षद),शिवपाल सावरिया (पूर्व पार्षद), श्रीमती बीना गुप्ता,(पूर्व पार्षद),राजीव अस्थाना, संतोष श्रीवास्तव भैया, रवि प्रकाश भैया, विनय तिवारी,मयंक गुप्ता,आनंद गुप्ता धर्मेंद्र भैया,विकास सक्सेना,अमित भईया,दीपक निगम, आशीष सिंह,रामजी,दिलीप पांडे, अमित,अवधेश भैया, पुरुषोत्तम भैया, नितिन भैया,मोहन भैया, शुभ भटनागर, मुक्तिनाथ झा , कौशल भैया,अभिषेक, हर्षित, तरुण श्रीवास्तव,आशीष तिवारी,मुकेश शुक्ला, रमाशंकर सोनकर,हरिओम भईया ,निखिल जायसवाल, सर्वश्रीमती शुभा श्रीवास्तव, मधु पराशर,मधु चौहान,मधु गुप्ता,योगिता मिश्रा, इशिता, परी,आदि लोगों ने ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल में द्वितीय शनिवार को बड़े हर्षोल्लास और भजनों का भरपूर आनंद के साथ मनाया और मंदिर में उपस्थित सभी महिला, पुरुषों और बच्चों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया।
अरुण कुमार शुक्ला ने सभी उपस्थित माताओं,भाइयों, बहनों और बच्चों का ह्रदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

