सोहावल-अयोध्या। रौनाही थाने से पश्चिम चंद मीटर दूर तहसीनपुर टोल प्लाजा पर ढाबा संचालकों का चल रहा है बड़ा खेल,लॉक डाउन के नाम पर बिहार,गोरखपुर,कौशाम्बी, कुशीनगर, बलिया,देवरिया जैसे अन्य पूर्वांचल के जिलों से आने वाली नेट बुकिंग बस के यात्रियों के जेब से हो रहा है लूट का खेल,टोल प्लाजा पर स्थिति चंचल ढाबे पर लॉक डाउन का हवाला देकर कमला पसंद गुटके,सिगरेट पर ₹ 1 से ₹ 2 रुपए बढ़ाकर आम यात्रियों के साथ की जा रही है पैंकिग रेट से ज्यादा अवैध वसूली,रात कोरोना कर्फ्यू का भी पालन करवाने में पूरी तरह रौनाही पुलिस है फेल,टोल प्लाजा प्रबंधक और रौनाही पुलिस की उदासीनता के चलते आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे है टोल प्लाजा के ढाबा संचालक और चाय पान के दुकानदार, इस कदर चंचल ढाबे पर खड़ी होती है बाहर की बसें कि मोटर साइकिल सवारों को टोल क्रॉस करने में होती है बड़ी परेशानी,दुर्घटना को बराबर मिलती है दावत, मामले की जानकारी रौनाही थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह और टोल प्रबंधक को देने के बाद भी चल रहा है ग्राहकों से गुटका पान,सिगरेट के नाम पर अवैध वसूली का खेल,नही हो रही है ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्यवाही,क्षेत्र की जनता देख रही है पुलिस और टोल प्रबंधन के युगलबंदी का खेल-नाम पता और पहचान गुप्त रखने की बात पर कुछ ढाबा,होटल, चाय पान के दुकानदारों ने बताया कि टोल पर चलता है गजब का पुलिस और टोल प्रबंधन के युगलबंदी का खेल।

