डीएम ने 19 केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, प्रत्येक पाली में 8400 परीक्षार्थी शामिल होंगे

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर

डीएम ने 19 केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, प्रत्येक पाली में 8400 परीक्षार्थी शामिल होंगे

 

 

 

जौनपुर,। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर विस्तृत समीक्षा की गई।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक चलेगी। जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

 

परीक्षा की प्रभावी निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षा सहायक भी नियुक्त किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक पाली में 8400 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

 

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहने और परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारीगण उप

स्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *