डॉक्टर्स डे पर यश हॉस्पिटल में निःशुल्क शिविर
सैकड़ों मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
जौनपुर। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर यश हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मरीजों की लंबी कतारें सुबह से ही देखी गईं।
शिविर में रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर और हड्डियों की मजबूती के लिए बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जैसे महत्वपूर्ण टेस्ट निःशुल्क किए गए। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अवनीश कुमार सिंह (एमबीबीएस, एमएस ऑर्थो) ने मरीजों की जांच की, रिपोर्ट के आधार पर परामर्श दिया और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित कीं। सैकड़ों मरीजों ने इन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस अवसर पर डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कई बीमारियां शुरुआती चरण में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के होती हैं, इसलिए समय-समय पर जांच कराना आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी समाजहित में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर को सफल बनाने में चंदन, पवन, अरुण, अलीम, अंकित, अभिषेक, विशाल, अमित और महिला स्टाफ में ज्योति, पूर्णिमा, प्रीति, शिखा सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके सहयोग से शिविर का संचालन सफलतापूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से किया ग
या।

