डॉ. अलका प्रकाश पांडेय को इंडोनेशिया के कुटाई मुलावर्मन साम्राज्य की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

डॉ. अलका प्रकाश पांडेय को इंडोनेशिया के कुटाई मुलावर्मन साम्राज्य की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

शिक्षा, लेखन, विश्व शांति और मानवतावाद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिली वैश्विक पहचान

–देश की उपासना समाचार पत्र–

— धनन्जय विश्वकर्मा–

जौनपुर/उत्तर प्रदेश। शिक्षा, लेखन, विश्व शांति एवं मानवतावाद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. अलका प्रकाश पांडेय को इंडोनेशिया के महाराजा कुटाई मुलावर्मन साम्राज्य की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है।

डॉ. अलका प्रकाश पांडेय लेखिका एवं शिक्षाविद् के रूप में लंबे समय से शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने लेखन एवं शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने ज्ञान, मानवीय मूल्यों, सामाजिक जागरूकता तथा विश्व शांति के संदेश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके साहित्यिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रयास समाज में सकारात्मक सोच, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक चेतना को प्रोत्साहित करते हैं।

प्राप्त प्रमाणपत्र के अनुसार, डॉ. अलका प्रकाश पांडेय को विश्व शांति, शिक्षा एवं मानवतावाद के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुटाई मुलावर्मन साम्राज्य के साथ साझेदार के रूप में योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है।

प्रमाणपत्र 16 अगस्त 2026 को इंडोनेशिया गणराज्य में जारी किया गया है। प्रमाणपत्र पर एच.आई.एम. प्रो. डॉ. एम.एस.पी.ए. जंश्याह रेज़ा के हस्ताक्षर अंकित हैं, जिन्हें प्रमाणपत्र में कुटाई मुलावर्मन के संप्रभु सम्राट के रूप में उल्लेखित किया गया है।

शिक्षा, साहित्य, मानवतावाद एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में डॉ. अलका प्रकाश पांडेय के निरंतर योगदान को देखते हुए यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मान उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस सम्मान से उनके परिवार, शुभचिंतकों एवं शिक्षा-साहित्य जगत में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *