तानाशाही बंद करे सरकार नहीं तो पूरे देश का व्यापारी रोड पर उतरेगा:अंजनी कुमार पाण्डेय

तानाशाही बंद करे सरकार नहीं तो पूरे देश का व्यापारी रोड पर उतरेगा:अंजनी कुमार पाण्डेय

लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल पश्चिम विधानसभा लखनऊ का गठन एवं शपथ समारोह राष्ट्रीय सचिव प्रवीण मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में धूमधाम से संपन्न हुआ।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया नीरज यादव विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रपाल गौड संरक्षक श्रीपाल गौड महासचिव मनोज तिवारी उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कोषाध्यक्ष राम शंकर मिश्र विधि सलाहकार अखिल चौधरी संगठन मंत्री सुयॅकेश कुमार सचिव सचिन गुप्ता वरिष्ठ मंत्री बबलू उपाध्याय सलाहकार हरि दर्शन श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री अरविंद पाल वरिष्ठ संगठन मंत्री चंदन गौड़ मंत्री तालिब सिद्दीकी प्रचार मंत्री आदि को संगठन के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने शपथ दिलाई साथ में अयोध्या रोड अध्यक्ष रतन दास को प्रमोट करके प्रदेश प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर उपस्थित संगठन के पदाधिकारी गण राष्ट्रीय वरिष्ठ सचिव हरिओम दुबे प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नाथ मिश्रा प्रदेश महासचिव राम तिवारी लखनऊ मंडल अध्यक्ष अंकुर मिश्रा महासचिव मनीष सिंह जिला उपाध्यक्ष नितिन सचान नगर संगठन मंत्री अमित निगम ट्रांसपोर्ट नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता पारा अध्यक्ष धर्मराज यादव हंस खेड़ा उपाध्यक्ष अंगद सिंह अयोध्या रोड उपाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद संगठन मंत्री देव वर्मा इत्यादि बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई देते हुए कहा संगठन हर सुख दुख में व्यापारियों के साथ खड़ा है। सरकार लगातार बिजली डीजल पेट्रोल गैस के दाम बढ़ा रही है ज्वेलरी के व्यापारियों का कारोबार प्रधानमंत्री के बयान के बाद बहुत खराब हो गया है संगठन सरकार कि व्यापारी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए घोर विरोध निंदा करता है यह सरकार को बताना चाहता हूं कि तानाशाही बंद करें नहीं तो पूरे देश का व्यापारी रोड पर उतरेगा यदि संविधान को सरकार मानती है तो लोकतंत्र अभी जिंदा है मार्केट में सन्नाटा छाया है व्यापारी भुखमरी के कगार पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *