तारुन की दो समितियो पर पहुँची एन पी के व डी ए पी खाद की खेप

*तारुन की दो समितियो पर पहुँची एन पी के व डी ए पी खाद की खेप*

अयोध्या (क्राइम रिपोर्टर) मुकेश कुमार।तारुन। साधन सहकारी समितियों पर उतपन्न हुये डी ए पी खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों को राहत मिल गई है। ब्लॉक क्षेत्र की दो साधन सहकारी समितियों पर खाद की खेप पहुँच गई है।
 रबी के मौसम में साधन सहकारी समितियों पर ङी ए पी खाद की कमी से किसानों की फसलों की बुआई का कार्य प्रभावित हो रहा था। जिसको लेकर हिंदुस्तान ने मंगलवार को ” सहकारी समितियों पर डी ए पी खाद नदारद”शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।  खाद की अनुपलब्धता के बावत सचिवो ने बताया था कि चेक सम्बंधित एजेंसी पी सी एफ को प्रेषित कर दिया गया है। इसके बावजूद उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित नही की जा रही है। खबर के प्रकाशित होने के बाद सम्बंधित एजेंसी की नींद खुली ।और तारुन ब्लॉक की साधन सहकारी समिति नेत वारी चतुरपुर तथा तारुन पर खाद को उपलब्ध करा दिया। तारुन के सचिव प्रमोद शुक्ला ने बताया कि 4 सौ बोरी डी ए पी खाद  पहुँच गई है।जिसका वितरण  किसानों में किया जा रहा है।  जबकि नेत वारी चतुरपुर के सचिव दिनेश यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह उनके गोदाम पर 360 बोरी एन पी के खाद एजेंसी द्वारा पहुचाई गई। जिसे आवश्यकता अनुसार किसान ले जा रहे हैं। खाद के उपलब्ध हो जाने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *