तीन दुकानों से लाखों की चोरी
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के गभिरन बाजार में आधी रात चोरों ने आराम से चोरी कियां । चोरों ने देसी शराब के ठेके समेत तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये नकदी रूपये पार कर दिया है। एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी की घटना से बाजार के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने सबसे पहले देसी शराब के ठेके को निशाना बनाया। ठेका संचालक कतवारू पाल के यहां से 96 हजार रुपये चोरी होने की बात सामने आई है। इसके बाद चोरों ने मोनू किराना मर्चेंट की दुकान से 93 हजार रुपये और कपड़ा व्यवसायी विशाल मौर्य की दुकान से 65 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। तीनों दुकानों से कुल 2 लाख 54 हजार रुपये की नकदी चोरी होने की जानकारी मिली है। आधी रात हुई इस वारदात ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक साथ तीन दुकानों में चोरी की घटना से कारोबारी सहमे हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

