तेज नारायण पाण्डेय पवन ने नाबालिक बेटी के हत्यारे को गिरफ्तारी की मांग व पचास हजार रुपये की दिया आर्थिक सहायता

तेज नारायण पाण्डेय पवन ने नाबालिक बेटी के हत्यारे को गिरफ्तारी की मांग व पचास हजार रुपये की दिया आर्थिक सहायता

(राजन तिवारी संवाददाता अयोध्या धाम)

अयोध्या।सपा के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने फैजाबाद की नाबालिक बेटी के साथ निर्मम हत्या पर घर पहुंच कर ₹50000 कीआर्थिक सहयोग देते हुए दोषियों को तत्काल गिरफ्तारी की मांग किया।उन्होंने अयोध्या में नाबालिक बेटी की निर्मम हत्या किए जाने पर पीड़ित परिवार के घर जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उन्होंने पीडित परिवार को ₹50000 की नगद आर्थिक सहयोग देते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।इस मौके पर उन्होंने तत्काल डीएम और एसएसपी से घटना के बारे में जानकारी लेते हुए दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा उन्होंने कहा एक नाबालिक बेटी के साथ निर्मम हत्या किया जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।उन्होंने कहा भाजपा सरकार में जनपद अयोध्या में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है जो की बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द पता लगाकर गिरफ्तार करते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।जिससे परिवार का जीवन यापन हो सके उन्होंने कहा इस दुख की घड़ी में पूरी समाजवादी पार्टी इस परिवार के साथ खड़ी है और जहां भी जिस तरह की जरूरत होगी खड़े रहेंगे और हमारे अधिवक्ता साथी भी इस लड़ाई को कानूनी रूप से इस परिवार के साथ मदद करेंगे।महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर पारसनाथ यादव,महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव , महासचिव हामिद जाफर् मीसम, उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रवीण राठौर,अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट शावेज जाफरी एडवोकेट मंसूर इलाही, एडवोकेट रामकरण यादव, रितेश यादव, इस्तखार,अपर्णा जयसवाल , फरीद कुरैशी, इर्शाद इदरीसी, राशिद सलीम अली सईद खान, घुसी, जांबाज़, कृष्णा निषाद, वीरेंद्र गौतम अजय यादव, जेपी यादव ललित यादव, आकिब खान, शाहबाज लकी,अनस खान,आदि लोग मौजूद रहे!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *