थानाध्यक्ष के घर से लाखों के जेवर चोरी

थानाध्यक्ष के घर से लाखों के जेवर चोरी
जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के जमालापुर चैकी अंतर्गत मनापुर बंजारी गांव में सोनभद्र के बभनी में तैनात थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज के घर को चोरों ने लाखों के जेवरात पार कर दिया। बताते है कि चेारी बीती रात मुख्य दरवाजा नहीं खुला तो साइड वाले कमरे की कुंडी काटकर चोर घर में घुसे और दो कमरों में रखे बेड और अन्य स्थानों को खंगाला तथा वहां से करीब 20 हजार रुपये नकद समेत सोने-चांदी के जेवरात जिसमें सोने की चूड़ियां, अंगूठियां, झुमके, चेन समेत चांदी के आभूषण भी चोर उठा ले गये। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। सूचना पर जमालापुर चैकी प्रभारी रामाश्रय कुशवाहा पुलिस टीम के साथ पहुंचे।फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *