*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक-04.05.2026*
*थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर।*
*थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त गिरफ्तार/ घायल, कब्जे से तमंचा कारतूस, मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद-*
कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत श्री अजीत सिंह चौहान के पर्वेक्षण में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस दिनांक-04.05.2026 की रात्रि चोरसंड मोड हाईवे के पास अपराध रोकथाम व अपराधियों के नियंत्रण के सम्बन्ध में वार्ता कर रही थी कि तभी मुखबीर द्वारा आकर बताया गया कि एक मोटर साईकिल से दो व्यक्ति आजमगढ की तरफ से हाईवे पकड़कर जौनपुर की तरफ आ रहे है जो किसी अपराध को अंजाम देने जा रहे है। पुलिस टीम द्वारा मय मुखबीर के चोरसंड मोड हाईवे से रवाना होकर लिलहा मोड़ पर पहुचकर मोटर साईकिल सवार व्यक्तियो को रोकने का इशारा किया तो उक्त मोटर साईकिल पर सवार व्यक्तियो द्वारा पुलिस कर्मियो को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। जीवन रक्षार्थ को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया तो मोटर साइकिल सवार मोड़कर भागने का प्रयास किये परन्तु मोटर साइकिल फिसलकर कर वही गिर गयी। पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। घायल व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अजय यादव पुत्र अमरनाथ यादव निवासी उडली थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर बताया। घायल व्यक्ति से भागे हुए बदमाश के बारे में पूछा गया तो उसने अपने भागे हुए साथी का नाम अंकित यादव पुत्र मुन्ना लाल उर्फ विष्णु कुमार यादव निवासी दशरथा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर बताया। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर थाना गौराबादशाहपुर पर मु0अ0सं0-135/26 धारा 109(1) बीएनएस व 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र चोरसंड भेजवाया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1.अजय यादव पुत्र अमरनाथ यादव निवासी उडली थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर *(घायल)*
3.अंकित यादव पुत्र मुन्ना लाल उर्फ विष्णु कुमार यादव निवासी दशरथा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर *(फरार)*
*बरामदगी का विवरण-*
1.एक मो0सा0, एक देशी तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस वएक मोबाइल आईफोन
*पंजीकृत अभियोग-*
1.मु0अ0सं0-135/26 धारा-109(1) बीएनएस व 9/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
*आपराधिक इतिहास-*
2.अंकित यादव पुत्र मुन्ना लाल उर्फ विष्णु कुमार यादव निवासी दशरथा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
1.मु0अ0सं0-135/20 धारा-401, 41, 411, 413, 414 आईपीसी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-175/20 धारा-3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-151/25 धारा-115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
4.मु0अ0सं0-135/26 धारा- 109(1) बीएनएस व 9/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.थानाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 श्री रविप्रकाश (चौकी प्रभारी कस्बा गौरा) थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
3.उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
4.का0 नौशाद हुसैन, का0 अंकित सिंह, का0 सोमेश्वर सिंह, का0 संजय यादव थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।

