थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने हिन्दु धर्म के आराध्य श्री राम पर अशोभनीय/अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

*प्रेस नोट*
*दिनांक-22.06.2025*

*थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने हिन्दु धर्म के आराध्य श्री राम पर अशोभनीय/अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार-*

आज दिनांक-22.06.2025 को सोशल मीडिया प्लेटफाँर्म एक्स पर एक शिकायत प्राप्त हुई जिसमें राजकुमार गौतम पुत्र दिलीप निवासी प्यारेपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर द्वारा हिन्दु धर्म के आराध्य श्री राम पर अशोभनीय/अमर्यादित टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थी। उक्त शिकायत का संज्ञान लेकर थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा इंस्टाग्राम पर हिन्दु धर्म के आराध्य श्री राम पर अशोभनीय/अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुध्द थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-381/25 धारा-299 बीएनएस पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा गया।
*नाम पता अभियुक्त-*
1. राजकुमार गौतम पुत्र दिलीप निवासी प्यारेपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0-381/25 धारा-299 बीएनएस थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 रितेश कुमार द्विवेदी, थाना सरायख्वाजा जौनपुर ।
2. का0 रविशंकर, थाना सरायख्वाजा जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *