थाना साइबर क्राइम अयोध्या पुलिस द्वारा साइबर अपराध प्रकरण में 94,900/- रुपये (चौरानवे हजार नौ सौ रुपये) की धनराशि आवेदक को वापस करायी गयी

*थाना साइबर क्राइम अयोध्या पुलिस द्वारा साइबर अपराध प्रकरण में 94,900/- रुपये (चौरानवे हजार नौ सौ रुपये) की धनराशि आवेदक को वापस करायी गयी।

अयोध्या:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के कुशल मार्गदर्शन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के नेतृत्व में की गयी। साइबर अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रमों के क्रम में थाना साइबर क्राइम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या ACK-33110250150075 में त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के साथ हुई धोखाधड़ी से संबंधित धनराशि को सफलतापूर्वक वापस कराया गया।

*बरामदगी करने वाली टीम*
मो0 अरशद, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम जनपद अयोध्या
का0 रविचन्द्र मौर्या, थाना साइबर क्राइम जनपद अयोध्या

*अपील* अयोध्या पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे साइबर अपराधों से सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर विश्वास न करें और धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *