थानों के थानाध्यक्ष उठाना जरुरी नहीं समझते सीयूजी पर आने वाले कॉल

थानों के थानाध्यक्ष उठाना जरुरी नहीं समझते सीयूजी पर आने वाले कॉल

सीयूजी पर बात न करने वाले थानाध्यक्षों पर होंगी कार्यवाही – एसपी ग्रामीण

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।इस समय सीयूजी नंबर पर बात करना विभिन्न थानों पर तैनात थानाध्यक्ष जरुरी नहीं समझते है।जबकि पुलिस महानिदेशक का सख्त निर्देश है कि प्रदेश के सभी जिलों के एसएसपी,एसपी,व सीओ,थानाध्यक्ष के सीयूजी पर सभी फरियादियों को संतोष जनक उत्तर दें।मजे कि बात तो यह है जिले के एसएसपी, एसपी ग्रामीण,एसपी सिटी व विभिन्न सर्किल के सीओ का सीयूजी नबंर पर आने वाले फोन का जबाब तो फरियादियों के मुताबिक तो देते है लेकिन विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षक सीयूजी फोन पर काल जाने के बावजूद भी नहीं उठाते।जिसके चलते फोन करने वाले फरियादी अपनी समस्या के समाधान के लिए संबंधित थानों, सर्किल आफिस व मुख्यालय पर आना पडता है। जिससे कि उनका समय और धन दोनों बर्बाद होता है।यह गंभीर समस्या कोतवाली अयोध्या, थाना राम जन्मभूमि, रुदौली, कुमारगंज,थाना हैदरगंज, तारुन, पूरा कलंदर, खंडासा, पटरंगा, बाबा बाजार सहित खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित थानों पर है।इन जगहों पर तैनात थानाध्यक्षों के सरकारी नंबर पर फोन जाता नहीं है।अगर जाता भी है तो पूरी कॉल होने के बावजूद भी थानाध्यक्ष फोन उठाना मुनासिब तक नहीं समझते है।एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने खुद माना कि यह एक गंभीर समस्या है।क्योंकि कोई भी फरियादी सबसे पहले किसी भी समस्या को अपने थाने में तैनात थानाध्यक्ष से बताते हैं।अगर उनकी यह फरियाद संबंधित थानों के थानाध्यक्ष के सरकारी नंबर पर नहीं सुनी जाती है तो बहुत ही चिंता जनक की बात है। उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष सीयूजी नंबर पर आने वाले फोन का जबाव अवश्य दे।अगर उस समय वह किसी भी बैठक में है तो उसके बाद वे कालर को कल बैंक कर बात करे।उन्होंने कहा कि अगर सरकारी नंबर पर जवाब न देने वाले किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायत उनके पास आती है तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *