दिल्ली ब्यूरो चीफ: पी अस्थाना
*दिल्ली में LPG छोड़ 33 हजार लोग हुए PNG के फैन-सस्ती गैस की तरफ बड़ा लोगों का रुझान*
ई दिल्ली: सरकार ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते LPG सप्लाई प्रभावित है, लेकिन घरेलू LPG सिलिंडरों की डिलीवरी नॉर्मल है। किसी डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिलिंडर खत्म होने की सूचना नहीं है। रिफाइनरीज में LPG उत्पादन बढ़ा है और देश में पेट्रोल-डीजल का भी पर्याप्त भंडार है।
*LPG छोड़ PNG की ओर रुझान*
तेल और गैस मंत्रालय ने कहा कि मार्च से करीब 4.40 लाख कनेक्शन को PNG सप्लाई शुरू की जा चुकी है। लगभग 4.88 लाख उपभोक्ताओं ने नए PNG कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। 13 अप्रैल तक 33000 से ज्यादा PNG उपभोक्ता LPG कनेक्शन सरेंडर कर चुके थे।
*कमर्शियल LPG सप्लाई में सुधार*
सोमवार तक के आंकड़ों के मुताबिक, ऑनलाइन LPG बुकिंग्स का हिस्सा बढ़कर 98% हो गया। कमर्शियल LPG के बारे में मंत्रालय ने कहा कि कुल आवंटन युद्ध के पहले के स्तर के 70% के बराबर हो गया है।

