दुकानों पर शराब पिलाने वाले शराब विक्रेताओ पर आबकारी व पुलिस कसेगी शिकंजा
अयोध्या।शाम होते ही शहर के विभिन्न चौराहों तथा मार्गों पर स्थित लाइसेंस शराब की दुकानों पर शराब पीने वालों की भी लग जाती है।जहां से यें शराब खरीदते हैं वहीं शराब पीकर हंगामा करते है।जिसके आसपास के स्थानीय लोग प्रभावित होते हैं।देखा जाए तो शहर के साहबगंज, बेनीगंज देवकाली संपर्क मार्ग, देवकाली तिराहा, फतेहगंज, नाका, वजीरगंज सहित कई ऐसे जगह पर शराब की दुकान खुली है। इनमें से जैसे कि वजीरगंज में खुली शराब की दुकान के ठीक बगल हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर है और जहां पर शाम को श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भीड़ रहती है और वही पर शराब की दुकान स्थित होने के चला यहां पर शराबियों की भी भारी संख्या में भीड़ शाम से इकट्ठा होने लगती है।जो देर शाम तक बनी रहती है।इस मंदिर में आने वाली महिलाएं और बहू बेटियां अपने को असुरक्षित महसूस करती हैं।देखा जाए इसी तरह देवकाली तिराहा पर एक शराब की दुकान से महज कुछ ही दूरी पर देवकाली मंदिर है।जिसके चलते देवकाली मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।वही देवकाली बेनीगंज मार्ग पर एक दुकान है वही मंदिर के साथ-साथ एक कोचिंग भी है।इसी तरह सिविल लाइन स्थित एक शराब की दुकान है और वहीं पर भी एक नामी ग्रामीण कोचिंग भी है बच्चों के ऊपर इनका बुरा असर पड़ता है।इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अगर इस तरीके की बात आ रही है तो बहुत ही गंभीर है लेकिन उनकी टीम पुलिस के साथ समन्वय बना कर बीच-बीच में चेकिंग अभियान चलाती है।बताया कि जिन लोगों को लाइसेंस मिला हुआ है उन्हें सिर्फ शराब बेचने के लिए है ना कि वहां पर अपने दुकानों पर पिलाने के लिए।अगर ऐसी बात है तो शीघ्र ही उनके खिलाफ विभाग अभियान चलाएगी और कार्यवाही करेगी।एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि जो लोग माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले लोगो से पुलिस सख्ती से पेश आयेगी।इसके लिए पुलिस चेकिंग अभियान भी चलाएगी

