दूल्हा हत्याकांड: तीन मुख्य आरोपियों पर इनाम दोगुना

दूल्हा हत्याकांड: तीन मुख्य आरोपियों पर इनाम दोगुना

 

फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रुपये घोषित

 

जौनपुर । खेतासराय क्षेत्र में 1 मई को हुए दूल्हा आज़ाद बिंद हत्याकांड के तीन मुख्य फरार अभियुक्तों पर पुलिस ने इनाम की राशि दोगुनी कर दी है। अब इन तीनों पर 25 हजार रुपये की जगह 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद पुत्र सोमारू बिंद निवासी चिकसाँवा, आजमगढ़, रवि यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी सोंधी, जौनपुर और भोले राजभर पुत्र जियालाल निवासी जपटापुर, जौनपुर वारदात के बाद से फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के उद्देश्य से इनाम की राशि बढ़ाई गई है।

 

पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य अभियुक्तों की तलाश में आसपास के जिलों में भी संपर्क साधा जा रहा है। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा इन तीनों वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। थाना खेतासराय में इनके विरुद्ध मु0अ0सं0-90/2026, धारा- 103(1) बीएनएस के तहत मामला

दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *