दो बोलेरो व इनोवा की आमने-सामने टक्कर मे कई घायल
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।प्रयागराज हाईवे पर शेरपुर पारा के पास शनिवार को बोलेरो एवं इनोवा कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।दुर्घटना में तीनो वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि तीनो वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहनों से बाहर निकालने में मदद की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।घटना में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
पुलिस ने तीनो वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारु कराया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

