धनतेरस,छोटी दीपावली,बड़ी दीपावली,गोवर्धन पूजा व भैया दूज सहित हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ पर्व

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली का पर्व पाँच दिनों तक लगातार हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।इस मौके पर जहां एक ओर प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में पाँचवे दीपोत्सव को भव्य रुप से मनाया गया।जिसमे जिसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनके कैबिनेट के मंत्रियों ने व अन्य साधु-संतों ने इस पावन पर्व पर शामिल होकर पांचवे दीपोत्सव को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया।वहीं इसी कड़ी में दीपावली का पावन जो कि अनवरत पाँच दिनों तक रहता है यानी कि मंगलवार को धनतेरस बुधवार को छोटी दीपावली गुरुवार को बड़ी दीपावली शुक्रवार को गोवर्धन पूजा और शनिवार को यम द्वितीया भैया दूज का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक लोगों ने अपने-अपने घरों व मंदिरों में मनाया।इस मौके पर जहां एक ओर राम नगरी अयोध्या में गोवर्धन पूजा के दिन छप्पन भोग का अन्नकूट का आयोजन किया गया वहीं इसी कड़ी में देशवासियों ने दीपावली पर्व पर अपने-अपने घरों मंदिरों में दीपक जलाकर जहां इस पर्व को मनाया।इसके अलावा दूसरी तरफ आज शनिवार को सभी लोगों ने भैया दूज यम द्वितीया पर्व को भी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया।मालूम हो कि पूर्व नियोजित कार्यक्रम के मुताबिक चार वर्षों की भाँति इस वर्ष भी राम नगरी अयोध्या में पांचवा दीपोत्सव बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया।जिसका असर यह दिखा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर शासन प्रशासन ने पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक यानी कि 9:50 लाख से अधिक दीपक जला कर नया कीर्तिमान रचा।वहीं दूसरी तरफ अयोध्या के साथ-साथ पूरे देश में दीपावली पर्व के साथ-साथ पांचों दिनों तक धनतेरस छोटी दीपावली बड़ी दीपावली गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज का पर्व भी हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें खासकर कायस्थ लोगों ने अपने आराध्य देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर इस पर्व को भी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया।कुल मिलाकर इस साल प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव के साथ-साथ दीपावली का यह पर्व हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *