दाना पानी सेवा संस्थान ने दीपोत्सव कार्यक्रम में कपड़ा एवं मिठाई का वितरण किया-कुलभूषण साहू

अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।दाना पानी सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं रामायण शिक्षा संस्थान के प्रबंधक कुलभूषण साहू ने दीपावली के पर्व पर अपने क्षेत्र ग्राम फतेहपुर दर्शन नगर में महिलाओं एवं बालिकाओं को शाल कपड़ा एवं मिठाई का वितरण किया और बताया कि यह मेरा सौभाग्य है जो ग्राम वासियों एवं बुजुर्गों की सेवा करने का अवसर मिलता रहता है वे बहुत भाग्यशाली होते हैं जो असहाय एवं बुजुर्गों के लिए कुछ करते हैं जो मुझे मिला; यहां तक कि कुलभूषण साहू और उनकी सहयोगी मित्र जमुना यादव,त्यागी महंत बाबा वासुदेव एवं ग्राम वासियों ने मिलकर रामकुंड धर्मपुर अयोध्या पर 1101 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया इस मौके पर काफी ग्रामवासी भी उपस्थित थे। प्रबंधक कुलभूषण साहू हमेशा असहाय एवं ग्राम वासियों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम जगह-जगह चलाते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *