धूमधाम से मनाया गया श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

 

जौनपुर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी का जन्मदिन जौनपुर में जिला अध्यक्ष ठाकुर सुजीत सिंह के नेतृत्व में धूमधाम से खरका तिराहे स्थित राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना कार्यालय पर मनाया गया. इस दौरान तमाम पदाधिकारी ने उपस्थित होकर अपने प्रदेश अध्यक्ष की दीर्घायु होने की कामना किया. जन्मदिन के अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर अंकित सिंह जिला संयोजक सिंह ठाकुर पवन सिंह ठाकुर राणा सिंह विधानसभा अध्यक्ष नवनीत सिंह सहित समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे .इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि हम लोग उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं साथ ही समय-समय पर उनके द्वारा जो दिशा निर्देश संगठन को मजबूत करने के लिए दिया जाता रहेगा उसका पालन कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा और हम आगे भी बढ़ते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *