पाली-हरदोई इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर रविवार को पाली नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी गाजा बाजा और झंडा पताका के साथ बड़ी धूमधाम से निकाला गया जिसमें सरकार की आमद मरहब्बा,नारे तदबीर नारे लगाते सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल हुए। जुलेसे मोहम्मदी में आपसी सद्भाव और देश प्रेम का जज्बा देखने को मिला। कस्बे में निकले जुलूस में शामिल लोग इस्लामिक झंडे के साथ राष्ट्र ध्वज भी लहराते हुए चल रहे थे।इसमें हिन्दू भाइयों ने भी बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। जुलूस जामा मस्जिद से शुरु होकर सुन्दर चौराहा, मालिकाना,इमामचौक, लाल खां मस्जिद, डाक खाने के रास्ते बाजार तथा पूर्व चेयरमैन रिज़वान खाँ के मकान के पास एवं आबिद नगर होते हुए जामा मस्जिद पर पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गया तकरीर और दुआ के साथ जुलूस समाप्त हो गया।तकरीर में पैगम्बर साहब के जीवन के बारे में बताया गया और उनके द्वारा बताये गये रास्ते पर चलने की बात कही गई साथ ही देश और दुनिया में अमन और शान्ति के लिए दुआ की गई।आपको बता दें कि पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जन्म इस्लामिक माह रबीउल अव्वल की 12 तारीख को हुआ था। मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन को जश्न के रूप में मनाते हैं। जुलूस के दौरान क्षेत्राधिकारी हेमन्त उपाध्याय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील दत्त कौल,एसआई आदित्य मौर्य, एसआई नरेन्द्र कुमार, एसआई संजय राय कांस्टेबल गुँजन गिल, राजेश निषाद के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

