रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव
पाली-हरदोई शनिवार की रात तेज गड़गड़ाहट के साथ हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पाली थाना क्षेत्र के रामापुर मिश्र के एक युवक की चपेट में आने से मौत हो गई। रामापुर मिश्र निवासी मुनिराज (27) पुत्र श्री रामकिशन शनिवार की रात अपने खेत की रखवाली कर रहा था।देर रात तेज चमक व गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में मुनिराज आ गया। युवक पूरी तरह झुलस गया था। घटना की जानकारी होते ही परिजन आनन फानन में उसे लेकर पाली स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे।जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसआई रामवचन भारती, कांस्टेबल राजेश निषाद,कांस्टेबल अमित कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

