नवागत एसडीएम सदर ने किया तहसील सदर का निरीक्षण

नवागत एसडीएम सदर ने किया तहसील सदर का निरीक्षण

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।गुरुवार को नवागत एसडीएम सदर आनंद कुमार तिवारी ने चार्ज संभाला।इसके पश्चात उन्होंने तहसील परिसर के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया और वहां पर तैनात अधिकारियों तथा कर्मचारियों से बातचीत किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मचारी अपने पटल पर आने वाली शिकायतों तथा फाइलों का त्वरित निस्तारण करें।अगर कोई भी कर्मचारी सरकारी कामों में देरी और लापरवाही करते हुए पाया गया तो कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह,नायब तहसीलदार गौरी शंकर वर्मा नायब तहसीलदार स्नेहिल वर्मा,लेखपाल संघ के अध्यक्ष सौरभ पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *