अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या जनपद में पांचवें चरण की 27 फरवरी को मतदान होना है इसके चलते विधानसभा के अंतिम दिन नामांकन प्रक्रिया में समाजवादी पार्टी के सपा प्रत्याशी फिरोज खान गब्बर ने नामांकन किया इसके साथ नामांकन के अंतिम दिन अन्य दलों ने भी नामांकन किया। अयोध्या जनपद में कुल 5 विधानसभा की सीटें हैं जिन पर सभी प्रमुख दल सपा बसपा भाजपा व कांग्रेस सहित अन्य छोटे छोटे दल के प्रत्याशी अपना चुनाव लड़ रहे हैं अयोध्या विधानसभा से सपा प्रत्याशी पवन पांडे बीकापुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी विधानसभा से आनंद सिंह, विधायक प्रत्याशी मैदान में हैं।नामांकन के अंतिम दिन सपा प्रत्याशी बीकापुर फिरोज खान के सपा के सभी नेता शामिल रहे बीकापुर से सपा प्रत्याशी पार्टी कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने जिला मोहम्मद शोएब खान,जुनैद खान पार्षद हाजी असद सहित अन्य लोगों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान सभी ने संकल्प किया कि जनपद में 5 सीटों पर सपा को हम सब मिलकर जिताएंगे।

