ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा इकाई के अध्यक्ष राम अवतार सिंह के आवास एफ 8 सेक्टर 56नोएडा पर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोएडा के विधायक पंकज सिंह एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान का व्यापार प्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र (दुशाला) भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन नरेश कुच्छल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में नोएडा के विभिन्न सेक्टरों एवं बाजारों से आए व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा। व्यापारियों ने बाजारों में आधारभूत सुविधाओं की कमी, यातायात व्यवस्था, जल निकासी, सफाई, सुरक्षा, अतिक्रमण तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
विधायक पंकज सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनका शीघ्र, प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहा है।
बैठक में सेक्टर-56 के प्रतिनिधियों ने भी यहां की समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने इन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन देते हुए कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े प्रत्येक विषय पर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा के करतार चौहान, ओमवीर अवाना, धर्मेन्द्र चौहान, पंकज झा, अमित त्यागी, बबलू यादव, विपुल शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से चेयरमैन नरेश कुच्छल, अध्यक्ष राम अवतार सिंह, दिनेश महावर, मनोज भाटी, ओमपाल शर्मा, अंकित कौशिक, संदीप चौहान, सत्यनारायण गोयल, बृजमोहन राजपूत, सोनवीर बामल, सुभाष त्यागी, जगदीश नागर, प्रवीण सक्सेना, सत्यनारायण महावर, अरुण शर्मा, वीरपाल बाली, पवन गुप्ता, राधेश्याम गोयल, महेंद्र गोयल, महकार नागर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में व्यापारियों ने विधायक पंकज सिंह एवं जिला अध्यक्ष महेश चौहान का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नोएडा के व्यापारिक क्षेत्रों एवं बाजारों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान को नई गति मिलेगी l

