नोएडा में श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला का आठवां दिन, विधायक पंकज सिंह ने किया शुभारंभ

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा, 18 अक्टूबर 2026। श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी की ओर से आयोजित भव्य रामलीला के आठवें दिन रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ नोएडा के विधायक पंकज सिंह, स्वागत अध्यक्ष संजय सिंह, चीफ जनरल मैनेजर, गेल इंडिया लिमिटेड तथा सुशील कुमार गुप्ता ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। पिछले 10 वर्षों से आयोजित हो रही इस रामलीला में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों के माध्यम से दर्शकों को सत्य, धर्म और मर्यादा का संदेश दिया जा रहा है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: पंकज सिंह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोएडा विधायक पंकज सिंह ने रामलीला के सफल आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों और आयोजकों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की लीला प्रत्येक व्यक्ति को सत्य के मार्ग पर चलने और धर्म का पालन करने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में सत्य, मर्यादा और आदर्शों को सर्वोपरि रखा। उनकी जीवन यात्रा हमें सिखाती है कि असत्य और अन्याय चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः विजय सत्य की ही होती है। प्रत्येक व्यक्ति को गलत का साथ देने से बचना चाहिए तथा सदैव सही और सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए।
स्वागत अध्यक्ष संजय सिंह और सुशील कुमार गुप्ता ने भी रामलीला के आयोजन की सराहना करते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।
प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुष्पराज सिंह, ओएसडी नवीन कुमार सिंह, अभिषेक जैन और गौरव मित्तल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अति विशिष्ट अतिथियों में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा एवं उनकी टीम, डॉ. तन गोविल, नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, मनोज चौहान, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता भरत यादव प्रधान, भाजपा महामंत्री अमित त्यागी, भूपेंद्र मित्तल, विकास यादव और धर्मेंद्र चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महासचिव गिर्राज अग्रवाल और उनकी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया।
सीता माता की खोज से लंका दहन तक की लीलाओं ने मोहा मन
रामलीला के आठवें दिन पंडित कृष्णा स्वामी के निर्देशन में भगवान श्रीराम के वनवास काल के महत्वपूर्ण प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। मंचन में सीता माता की खोज, श्रीराम का विरह, शबरी आश्रम में प्रभु श्रीराम का आगमन, श्रीराम और हनुमान जी का मिलन, बाली वध तथा सुग्रीव के राज्याभिषेक जैसे प्रसंग प्रस्तुत किए गए।
इसके बाद प्रभु श्रीराम और सुग्रीव के बीच माता सीता की खोज को लेकर संवाद, हनुमान जी का लंका प्रस्थान, अशोक वाटिका में हनुमान जी और सीता माता का मिलन, अक्षय कुमार वध तथा रावण के दरबार में हनुमान जी के प्रवेश का मंचन हुआ। अंत में लंका दहन की लीला ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति और संवादों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में आयोजन समिति के चेयरमैन एवं प्रिया गोल्ड के सीएमडी मनोज अग्रवाल, वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महासचिव गिर्राज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पंडित कृष्णा स्वामी, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव, अशोक गोयल, विकास बंसल, संदीप अग्रवाल, सुशील कुमार सिंघल, पीयूष गोयल, कार्तिक मिश्रा, रामरतन शर्मा, डॉ. योगेंद्र सिंह, अरुण चौहान, सुमित अग्रवाल, डॉ. श्वेता गोयल, शुभम गर्ग, रमेश गोयल, शेषनाथ मिश्रा और मुकेश शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त धर्मेंद्र चौहान, नितिन गुप्ता, प्रमोद पाठक, संजय गुप्ता, शरद मित्तल, मनोज गोयल, कर्ण गर्ग, एसके शुक्ला, राकेश गुप्ता, प्रेम बंसल, सचिन बंसल, नवीन गुप्ता, रंजीत सिंघल, विकल गुप्ता, डॉ. अमित अग्रवाल, नवीन जैन, मुकेश अग्रवाल, अमित जैन, कपिल गर्ग, तुषार, मनोज शर्मा, विवेक चौहान, हरीश शर्मा, आशु गुप्ता, ज्ञानेंद्र शर्मा, जितेंद्र चतुर्वेदी, एसके अग्रवाल, पवन चावला और संदीप विरमानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *